उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी मोड के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गाँव निवासी स्व.नरेंद्र का 25 वर्षीय पुत्र अजय बाइक पर सवार होकर सात मील से घर आ रहा था। जब वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी मोड के समीप पहुंचा तभी पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चाचा कैलास ने बताया की भतीजा बाल कटिंग की दुकान किये था। उसी का सामान लेने सात मील गया था वहाँ से लौटते समय हादसा हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!