G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा मोहल्ले में एक बालिका घर के बाहर अलाव जलाकर खेल रही थी। तभी वह अलाव की आग से झूलस गई तुरन्त उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा मोहल्ला निवासी राजू की 10 वर्षीय पुत्री मीनाक्षी आज सुबह घर के बाहर बच्चो के साथ अलाव जलाकर ताप रही थी।

तभी खेल-खेल में उसकी फिराक में आग लग गई परिजन बालिका की फिराक में लगी आग को जब तक बुझाते तबतक बालिका झुलस गई। जिसको तुरन्त परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share