उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के इटरा मोड़ के समीप बाइक सवार को लोडर ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बाबादीन का डेरा गाँव निवासी कल्लू निषाद का 45 वर्षीय पुत्र विजय निषाद बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में सामिल होने जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के इटरा मोड़ के समीप पहुंची तभी लोडर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार विजय की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया विजय चाँदपुर अपने मामा के लड़के कल्लू के घर शादी में जाने के लिए कहकर घर से निकल था। रास्ते मे ओवर लोड, लोडर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक खेती किसानी व मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। हादशे के बाद से उसकी पत्नी माया देवी का रोरोकर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!