उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज लाठी मोहाल के समीप बाइक सवार को दूसरी बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गिरकर घायल हो गया, घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के परेड निवासी सुरेंद्र त्रिपाठी का 30 वर्षीय पुत्र अजय कुमार त्रिपाठी जो फ़ातेहपुर में एनडीकेमी दवा कम्पनी में एरिया सेल्स मैनेजर कें पद पर कार्यरत है।

आज दोपहर वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर निकला था। जब वह सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज लाठी मोहल्ले पहुंचा तभी दूसरी बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वह रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share