उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज के समीप अनियंत्रित बाइक पर सवार गिरकर दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गाँव निवासी बरम दींन का 22 वर्षीय पुत्र जय कुमार बाइक पर सवार होकर अपने भाँजे कानपुर जनपद के शिवली थाना क्षेत्र के नया पुरवा निवासी श्री राम के 28 वर्षीय पुत्र दीपू के साथ बीती शाम थरियांव थाना क्षेत्र के बरई गांव एक शादी समारोह में सामिल होने गया था।

आज दोपहर जब वह वहाँ से वापस अपने घर जा रहा था। तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें बाइक सवार मामा भाँजा दोनो घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानियो ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है वही भांजे दीपू की हालत गम्भीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!