G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी ओवर ब्रिज पर साइकिल सवार बृद्ध गिकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गूँझी गाँव निवासी राम दुलारे का 64 वर्षीय पुत्र सूरज दीन साइकिल पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के रेवाड़ी ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंचा।

तभी वह चलती साइकिल से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने सलाह दिया परिजन प्राइवेट एम्बुलेन्स से कही और इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share