उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दसवां मील चौराहे के समीप बाइक सवार पैदल जा रही बृद्ध महिला को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बृद्ध घायल हो गई घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दसवां मील जिन्दपुर गाँव निवासी इंद्रपाल की 60 वर्षीय पत्नी मैना देवी आज सुबह खेत गई थी।

जब वह दसवां मील चौराहे के समीप पहुंची तभी रोड से निकला बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से बृद्ध मैना देवी घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके पारीजनों को हुई तो तुरन्त घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स बृद्धा को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!