उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में एक बीमार बंदर की मौत हो गई। उसके बाद ग्रामीणों ने जो किया उसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है। बैंड बाजे के साथ बड़े धूमधाम से बंदर की शव यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण सामिल हुए। हिंदू रीति रिवाज के साथ बंदर का अंतिम संस्कार किया गया। यह ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में करीब एक महीने पहले जंगल से एक बंदर आ गया था। बंदर वहीं कस्बा स्थित लोगों के घरों की छतों पर घूमता रहता था। एक दिन बंदर एक छत पर बेसुध पड़ा था। सांसे चल रही थी। यह देख मकान मालिक ने आस पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने बंदर के बीमार होने की जानकारी पशु चिकित्सक को दिया गया। इसके बाद बंदर का इलाज चलता रहा । लेकिन ठीक न हुआ। जिसकी बुधवार दोपहर करीब 1 बजे मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने बंदर के अंतिम संस्कार का निर्णय लिया गया और जानवर के प्रति ग्रामीणों ने प्रेम व्यक्त करते हुए बैंड बाजे के साथ कस्बे के विभिन्न रास्तों से होते हुए बड़े धूमधाम से बंदर की शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान सभी धार्मिक प्रक्रियाओं का पालन कर नाम आंखों से ग्रामीणों ने अंतिम विदाई दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share