G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सेमरी गाँव के समीप खेत गए युवा किसान पर मधु मक्खियो ने हमला कर घायल कर दिया। परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेमरी गाँव निवासी अरविंद सिंह का 23 वर्षीय पुत्र पवन सिंह गाँव के समीप स्थित अपने खेत लाही कटाने जा रहा था। तभी रास्ते मे मधु मक्खियो के झुंड ने हमला कर उसको गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

ग्रामीणों द्वारा परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स युवा किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share