G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के भोला मंडी गैस एजेंसी के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गिरकर अचेत हो गया तो उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दर्शन का डेरा मजरे रामनगर कौहंन गाँव निवासी गुलाब चंद का 20 वर्षीय पुत्र शुभाष कुमार बीती शाम किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहा था।

जब वह थाना क्षेत्र के भोला मंडी गैस एजेंसी के समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से बाइक सवार शुभाष गिरकर अचेत हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो इलाज के लिए असोथर स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल में डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share