G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव के समीप खेत गया किशोर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। तुरन्त उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गाँव निवासी महेश सिंह का 11 वर्षीय पुत्र विकास सिंह गाँव के समीप स्थित खेत गया था। तभी वह रास्ते में हाइटेंसन लाइन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया।

परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share