G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के खुरमा नगर गाँव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दशौली गाँव निवासी शमीम खान का 23 वर्षीय पुत्र तौसीफ खान बाइक पर सवार होकर किसी काम से बिंदकी कस्बा जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के खुरमा नगर गाँव के समीप पहुंची तभी उसकी बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार तौसीफ गम्भीर रूप से घायल हो गया जबतक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते। उससे पहले ही उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share