उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने किसानों की बिजली समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ तहसील सभागार कक्ष में बैठकर चर्चा किया। जिसपर विद्युत विभाग के सक्षम अधिकारियों ने निराकरण करने का आश्वासन दिया। खागा तहसील परिसर के सभागार कक्ष में बैठक करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने बताया कि खागा डिवीजन के अधिशाषी अभियंता विद्युत व सभी सहायक अभियन्ता सहित 19 पावर हाउस के अपर अभियंताओं के साथ पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित विद्युत सम्बंधित समस्याओं हेतु एक आवश्यक बैठक किया गया। और इन्होंने बताया कि क्षेत्र की जर्जर तारें, पावर हाउसों की क्षमता बृध्धि, खेतों व गांवों में ठीली तारें,बिल सम्बन्धी समस्याओं पर चर्चा।साथ ही अवर अभियंताओं के पावर हाउसों में रुकने और ठहरने की बात की गयी। साथ ही गांवों में ट्रांसफार्मर की क्षमता बृध्धि, जले हुए टांसफार्मर जल्द ठीक करने की बात कही गयी। साथ ही गर्मी में बिजली से खेतों व गांवों में आग न लगने की बात की गयी। और इन्होंने बताया कि जिस पर सभी बिन्दुओं की समस्यायों पर अधिकारियों ने समस्याओं को निराकरण करने की बात कही।इस मौके पर प्रवीण सिंह चौहान, छेद्दू परिहार, महेंद्र सिंह,अजय प्रजापति, रवी मौर्य, सर्वेश यादव, विवेक यादव, चन्द्रभान सिंह, उमेश सिंह, जय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!