G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहे के समीप ई-रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के सचौली गांव निवासी दीपक कुमार की 25 वर्षीय पत्नी पूजा देवी अपनी सास राम कुमारी देवी के साथ बच्चे का इलाज कराने शहर आई थी।

डॉक्टर के यहां से जब वह ई-रिक्से पर सवार होकर वापस लौट रही थी। तभी उसका रिक्सा वर्मा चौराहे के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार पूजा देवी घायल हो गई तो उसकी सास इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने महिला को इलाज के बाद घर जाने की सलाह दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share