उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के लँगरपुर गाँव मे एक युवक ने घर के अंदर संदिग्ध व्यवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको उपचार के लिए डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के लँगरपुर गाँव निवासी श्यामू पासवान का 19 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार पासवान ने सन्दिग्ध अवस्था मे घर के अंदर फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया।

परिजनो को जानकारी हुई तो फाँसी के फंदे से उतार कर इलाज के लिये डॉक्टर के पास लेकर गए। जहाँ डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हॉउस पहुंचे रिस्तेदार ने बताया की मृतक एक शादी समारोह में सामिल होने गया था। वही लड़ाई झगड़ा हुआ था उसके बाद उसने घर आकर घटना को अंजाम दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!