उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पनई गाँव की मोड के समीप स्थित भट्टे में काम कर रहे मजदूर का पुत्र साइकिल से गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद के खपिहा गाँव निवासी राज बहादुर अपने परिवार सहित बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पनई गाँव की मोड के समीप स्थित जय ईट भट्ठे में काम करता है।

आज दोपहर उसका 10 वर्षीय पुत्र लवकुश साइकिल चलाते समय गिरकर घायल हो गया। जिसकी सूचना परिजनों ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share