उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज वाहनों से खनिज / उपखनिजों के अवैध परिवहन / ओवरलोडिंग/हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट की जाँच के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक व उप जिलाधिकारी सदर द्वारा संयुक्त रूप से जोनिहा बाईपास, जयराम नगर व बहुआ रोड में 20 वाहनों की जाँच की गयी। जिसमें हिन्दुस्तान पेट्रोल पम्प, मलाका, बहुआ रोड पर कुल 04 मोरम लदे ट्रैक्टरों का चालान किया गया। इनके पास बैध दस्तावेज एंव एम०एम०-11 उपलब्ध नहीं पाये गये।

सभी चार ट्रैक्टरों को तत्काल थानाध्यक्ष, राधानगर को बुलाकर सुपदर्गी में दिया गया तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एवं खान निरीक्षक को वाहनों पर नियमानुसार चालान किये जाने हेतु अवगत करा दिया गया। इसी क्रम में परिवहन विभाग द्वारा चारों वाहनों पर 2 लाख रूपये तथा खनिज विभाग द्वारा चारों वाहनों पर 1 लाख 10 हजार रूपये का चालान किया गया। इस प्रकार इन चारों वाहनों पर कुल 3 लाख 10 हजार रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। ट्रैक्टर-ट्राली कृषि कार्य हेतु पंजीकृत होने के कारण इनसे खनिज के परिवहन हेतु व्यवसायिक प्रयोग किसी भी दशा में नहीं होने दिया जायेगा। शासन की मंशा के अनुरूप एवं जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में ओवरलोड वाहनों एवं खनिज के अवैध परिवहन के विरूद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share