G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र की देवमई रोड पर मुजवा खेड़ा गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक रोड पर पड़ी गिट्टी पर फिसल कर घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय मंगल प्रसाद का 36 वर्षीय पुत्र संतलाल बाइक पर सवार होकर किसी काम से मलवा थानां क्षेत्र के देवमई गाँव जा रहा था।

जब वह बाइक से नेशनल हाईवे 2 से देवमई रोड पर मुड़कर मुजवा खेड़ा गांव के समीप पहुंचा। तभी रोड पर पड़ी गिट्टी पर उसकी बाइक फिसल गई और वह घायल हो गया। घटना की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share