G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के शिठौरा गांव निवासी गोपाल का 20 वर्षीय पुत्र मनोज बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहा था।

जब वह कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share