G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाने की पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी माँ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 16 मार्च को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अभैया लक्षमणपुर में एक 18 वर्षीय लडकी ईशा यादव पुत्र स्व० अवधेश यादव ने गाँव के पुत्तू एवं पुन्नू यादव की छेडखानी से तंग आकर आग लगा ली है। जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। इस सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस टीम, फील्ड यूनिट टीम एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा मौके का मुआयना किया गया। मृतका की मां के द्वारा दी गई तहरीरी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पुत्तु व पुन्नू के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन के परिणाम स्वरूप आरोपी पुन्नू एव पुत्तू की घटना में संलिप्तता नही पायी गयी। अभियुक्त पुन्नू घटना के समय अपने घर पर तथा अभियुक्त पुत्तू घटना के समय अपनी बहन के यहां ग्राम चिकनिया का पुरवा में मौजूद होना पाया गया। घटना में मृतका की मां का संलिप्त होना पाया गया। मृतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं डाक्टरों के अभिमत तथा अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त कुसमा देवी से पूछताछ की गयी तो अपना जुर्म स्वीकार किया।

मृतिका की माँ एक वर्ष से उसकी पढ़ाई बन्द करा दी थी और शादी कराना चाहती थी। आरोपीगण को नामजद करने का उद्देश्य पूर्व में इनके बीच नाली का विवाद का होना बताया गया। मृतिका के शरीर पर तेल, गला दबाने के तत्काल बाद डाला गया तथा शरीर पर अलग भागों पर तेल छिड़क कर जलाया गया। मृत्यु के बाद मृतका के कपड़े बदलकर मॉ के द्वारा पहनाया गया। घटना के दिन मृतिका की मां कुसमा देवी शादी के लिए दबाव बना रही थी वाद-विवाद में उसका गला पकड़ लिया था। पकड़ मजबूत होने के कारण ईशा यादव की गले की हड्डी दब जाने व डिसलोकेट होने के कारण उसकी मौत हो गयी। मृतका की मां को लगा कि वह जेल चली जायेगी। इस कारण बचाव के लिए बोतल में रखे डीजल तेल को उसके शरीर पर डाल कर आग लगा दिया। कुसमा देवी द्वारा बाहर आकर बताया कि पुन्नू एव पुत्तू की छेडखानी से तंग आकर लडकी ईशा ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। अतः आरोपी थानां क्षेत्र के अभैया लक्ष्मणपुर गाँव निवासी स्व० अवधेश कुमार यादव की 46 वर्षीय पत्नी कुसमा देवी माँ को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share