उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में बाइक सवार युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव निवासी विकेश कुमार का 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज आया था।

तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक राहुल घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानियो ने इलाज के लिए उसको जिला अस्पताल पहुंचवाया।

जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share