उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा कस्बे के समीप नेशनल हाईवे 2 पर स्थित सुंदर कोल्ड स्टोर के पास दो बाइको की आमने-सामने से भिड़ंत हो गयी। जिसमे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बन पुरवा गाँव निवासी गोवर्धन का 20 वर्षीय पुत्र राजेश बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से शहर आया था। और जब वह वापस घर लौट रहा था

तभी थाना क्षेत्र के चक मियां गाँव निवासी राम विशाल का 38 वर्षीय पुत्र शिव मूरत भी उसी समय किसी काम से शहर आ रहा था। जब दोनो बाइक सवार बिलन्दा कस्बे के समीप नेशनल हाइवे 2 पर स्थित सुंदर कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे तो दोनो बाइको की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।

जिसमे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानियो ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share