उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव के समीप जंगल में होली त्योहार के मौके पर कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान सन्दिग्ध अवस्था मे तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने एक को मृत घोषित करते हुए दोनो की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वही जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने यहां भी एक को मृत घोषित कर बाकी बचे तीसरे घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। बताया जाता है कि होली त्योहार के मौक़े पर थानां क्षेत्र के दपसौरा गाँव के समीप स्थित जंगल में ग्रामीणो द्वारा शराब पार्टी चल रही थी। तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे तीनो को सीएचसी पहुंचाया गया जहां मनोज निषाद को डॉक्टर ने मृत घोषित करते हुए दोनो घायलो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मईयादीन को भी मृत घोषित कर बाकी बचे तीसरे घायल कल्लू निषाद को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।

वही अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया थानां क्षेत्र के दपसौरा गांव के समीप राम बहादुर के खेत मे थानां क्षेत्र के रूरा गाँव निवासी मनोज निषाद पुत्र राम खेलावन जो ट्रैक्टर और थ्रेसर से गेंहूँ के खेत की कटाई करने आया था। उसके साथ मईयादीन निषाद, चुन्नू सिंह व कल्लू इत्यादि लोग भी आये थे। और वह लोग वही खेत मे मीट बना रहे थे जानकारी मिली है की उन लोगो ने शराब भी पी रखी थी। तभी राम बहादुर ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया और ट्रैक्टर आगे बढ़ गया जिसमें मनोज निषाद, मईयादीन निषाद और कल्लु दबकर घायल हो गए।

घायलो को सीएचसी पहुंचाया गया तो मनोज निषाद को मृत घोषित कर डॉक्टर ने घायलो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां मईयादीन को मृत घोषित कर कल्लू निषाद को भर्ती कर डॉक्टर उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के सम्बंध में मौका मुआयना कर लिया गया है शांति ब्यवस्था कायम है आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share