
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के मऊपर गांव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थानां क्षेत्र के आलेमऊ मऊपारा गाँव निवासी स्व. राम किशोर मौर्य का 60 वर्षीय पुत्र राम बरन मौर्य बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह गाँव से कुछ ही दूर आगे बढ़ा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक सवार राम बरन घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

