G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज मोहल्ले में मिसन हॉस्पिटल के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। जिनको घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण बिहारी नगर मोहल्ला निवासी मुन्नी लाल का 25 वर्षीय पुत्र नरेश व मोहल्ला निवासी संजय व लवकुश तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। जब हरिहरगंज मोहल्ले में स्थित मिसन हॉस्पिटल के समीप पहुँचे तभी दूसरी बाइक से इनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।

जिसमें नरेश गम्भीर रूप से घायल हो गया वही संजय मामूली रूप से और लवकुश को मामूली चोटें आई। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने संजय व लवकुश को प्राथमिक उपचार कर घर जाने की सलाह देते हुए नरेश को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share