उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के सैदनापुर के समीप पैदल जा रहे युवक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सैदनापुर गांव निवासी रामस्वरूप का 40 वर्षीय पुत्र शत्रुघन बुधवार की दोपहर घर से पैदल सामान लेने जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे चार पहिया ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है हालत गंभीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share