उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के औगासी यमुना नदी में नहाते समय तीन युवक डूब गए। जिसमें दो की मौत हो गई जबकि तीसरे को मछुवारे ने बचा लिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवलान गांव निवासी रमेश यादव का 17 वर्षीय पुत्र विवेक यादव भटपुरवा गांव निवासी जगरूप का 18 वर्षीय पुत्र स्वतंत्र व शत्रुघन का 23 वर्षीय पुत्र विमल आज सुबह लगभग आठ बजे औगासी घाट यमुना में नहाने गए। बताते हैं कि नहाते समय तीनों गहरे पानी मे डूबने लगे। तभी शोर-शराबा सुनकर मछुवारे ने विमल को बचा लिया जबकि दोनों युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। उधर सूचना पर परिजन सहित सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए। लगभग दो घंटे बाद उसी जगह पर दोनों युवकों के शव बरामद हो गए। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि जगरूप का पुत्र स्वतंत्र एकलौता था उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

