G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के ओती गाँव की खदान में लगभग चार माह पूर्व ट्रक की चपेट में आए 60 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।

बताते चलें कि थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी स्व. हीरालाल का पुत्र रामचंद्र 6 दिसंबर 2023 को ओती खदान में ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए थे। कुछ दिन इलाज के बाद उसे शहर के एक नर्सिंग होम ले गए। उसके बाद दोबारा सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया।

लगभग चार माह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते-करते सोमवार की रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share