उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के हरगनपुर गाँव के समीप रेलवे ट्रैक पर 72 घंटे पूर्व एक अज्ञात युवक का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के हरगनपुर गाँव के समीप रेलवे ट्रैक पर लगभग 25 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव मिलने की सूचना पर पहुँची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसके शिनाख्त का प्रयास कर रही थी। घटना के 72 घंटे बीतने के बाद भी जब मृतक के शव की शिनाख्त नही हो सकी तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share