G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थानां क्षेत्र में बाइक सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव निवासी स्व. छोटेलाल का 45 वर्षीय पुत्र राम खेलावन अपने साथी छुट्टन व श्रीराम के साथ बाइक से किसी काम से जा रहा था। तभी रास्ते मे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से वह घायल हो गया। घायल अवस्था मे परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूज डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share