G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुरजिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेशहन गाँव में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के खेशहन गाँव निवासी स्व. शिव मंगल के 23 वर्षीय पुत्र दुला ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही युवक के साथ अस्पताल पहुँची उसकी माँ शिव शखी ने बताया हमारे पुत्र दूला की ससुराल राधा नगर थानां क्षेत्र के बलियापुर गाँव मे है। इसकी पत्नी शीलू अपने मायके गई हुई थी। यह उसको बुलाने गया था वहां पति-पत्नी के बीच न जाने क्या विवाद हुआ पत्नी ने साथ आने से मनाकर दिया। जिससे क्षुब्ध होकर इसने वहाँ ज़हरीला पदार्थ खा लिया। जब घर पहुंचा तो हम लोगों को जानकारी हुई उसके बाद इसको यहां लेकर आए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share