G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के असवा बक्सपुर गाँव में एक महिला ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुरार थानां क्षेत्र के असवा बक्सपुर गाँव निवासी तारा सिंह की 55 वर्षीय पत्नी सुभद्रा देवी ने सन्दिग्ध अवस्था मे घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

परिजनों ने जब सुभद्रा देवी को फाँसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के पति ने बताया लगभग दो वर्षों से मेरी पत्नी को हार्ट की बीमारी थी। जिसका इलाज कानपुर कार्डियो लाजी में चल रहा था। अपनी बीमारी से तंग आकर उसने फाँसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share