उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के अंदौली गांव में मजदूर घर की पुरानी छत को तोड़ते समय छत से गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंदौली गांव निवासी सदलु का 25 वर्षीय पुत्र शोनू जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता है। रोज की भांति आज भी वह मजदूरी करने गांव निवासी महेश के यहाँ गया था।

वहाँ उसको पुराने मकान की छत तोड़ने के लिए लगा दिया गया। तभी वह छत तोड़ते समय नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share