G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बकन्धा गाँव के समीप आम के पेड़ पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार मालवा थाना क्षेत्र के कोराई गांव निवासी जेठठु का 45 वर्षीय पुत्र राम औतार ने सन्दिग्ध अवस्था मे सदर कोतवाली क्षेत्र के बकन्धा गांव के समीप सन्दिग्ध फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे कोहराम मच गया।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचे पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर।पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पता कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के के भाई कृष्ण पाल ने बताया मृतक भाई की बेटी की 25 अप्रैल को शादी है। भाई शादी में खर्च होने वाले पैसे को लेकर टेंशन में रहा करता था। वह घर से निकल गया था उसके बाद जानकारी मिली कि भाई ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share