G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बे के समीप बीती शाम अचानक बाइक सवार के सामने कुत्ता आ गया। जिससे वह टकराकर घायल हो गया घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार औंग थाना क्षेत्र के नया खेड़ा अभयपुर गाँव निवासी सूरज दीन का 60 वर्षीय पुत्र राजेंद्र बाइक पर सवार होकर किसी काम से कल्याणपुर थाना क्षेत्र आया था।

जब वह चौडगरा कस्बे के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। और वह कुत्ते से टकराकर रोड पर गिर कर घायल हो गया। घायल अवस्था में उपचार के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के पास जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share