G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवा गांव के समीप बीती रात कुएँ में गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी राम प्रसाद पटेल का 45 वर्षीय पुत्र शिव भोला बीती रात थाना क्षेत्र के रमवा गांव जा रहा था। वहाँ ग्रामीणों द्वारा होली पर्व के बाद गाँव नौटंकी का आयोजन किया था।

वह नौटंकी देखने जा रहा था जब वह रमवा गाँव के समीप पहुंचा तभी अंधेरे में वह कुएँ के अंदर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो कुँए से बाहर निकाल कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share