उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मालवा थाना क्षेत्र के सहली गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर खंती में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार फरखाबाद जनपद निवासी मनी चंद्र का 30 वर्षीय पुत्र गंगाराम जो बचपन से मालवा थाना क्षेत्र के भदबा गांव निवासी अपने मामा बद्दु के साथ रह रहा है।

वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर सहली गांव गया था। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर घंटी में गिर गई। जिससे बाइक सवार गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share