G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में एक मासूम अपने घर की छत पर खेल रहा था। तभी वह खेलते समय छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन उसको नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खिदिरपुर गांव निवासी नितेंद्र का 3 वर्षीय पुत्र अनुराग अपने घर की छत पर खेल रहा था। तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में परिजन बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मासूम की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। वही परिजन कानपुर ना ले जाकर शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share