G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में एक किशोर अपने परिजनों के साथ खेत में काटी गई लाही को हाथ के पंखे से ओसा आ रहा था। तभी वह पंखे की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सोनवर्षा गाँव निवासी भोला का 13 वर्षीय पुत्र विमल कुमार अपने परिजनों के साथ खेत मे काटी गई लाही को हाथ से चलने वाले पंखे से ओसा रहा था। तभी वह पंखे की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना की सूचना परिजनों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एमटी चंद्र शेखर व चालक दुर्गेश ने घायल किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर किशोर को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share