G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र में पत्नी के मायके जाने के बाद पति के खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से हुआ धमाका बाल बाल बचे सभी प्रेम नगर में वृहस्पति वार की शाम को लगभग पांच बजे असगर अली सलमानी पुत्र जाफर अली अफोई चौकी से तीस मीटर की दुरी पर बने मकान में आग लग गई बताते है की असगर की पत्नी अस्मिन के मायका चली जाने के बाद शाम को पति घर में दो बेटियाँ अलीजा 10 वर्षीय व अरसिया 8 वर्षीय को लेकर खाना बना रहा था। तभी गैस सिलेंडर में आग लगते ही असगर बच्चों को लेकर घर से बाहर निकल गया। तभी अचानक जोरदार धमाके की आवाज़ आई तभी चौकी इंचार्ज ने आनन फ़ानन फायर को सूचना दिया और तुरंत ग्रामीणों की मदद से व स्थानीय पुलिस फायर की मदद से आग पर काबू पा लिया। लेकिन पीड़ित का मकान व घरेलू लाखों का समान जलकर काख हो गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी व डीएसपी बृजमोहन राय ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया। और सभी को सुरक्षित होने का हाल जाना।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share