G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मूसेनगर गाँव में कच्ची छत की धन्नी लगते समय गिर जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मूसेनगर निवासी विजय सिंह यादव का 45 वर्षीय पुत्र अभय सिंह यादव अपने घर की छत की धन्नी लगा रहा था तभी अचानक धन्नी टूटकर उसके ऊपर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे तत्काल सरकारी 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। जहां इमरजेंसी के डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के दादा के लड़के वीरेंद्र कुमार ने बताया भाई घर पर रह कर खेती किसानी व मजदूरी कर अपने पतिवार का जीवन यापन करता था। घर मे धन्नी लगाते समय धन्नी इसके ऊपर गिर गई जिससे वह घायल हो गया। इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। हादशे के बाद से मृतक की पत्नी शशि कला उसकी चारो लड़कियां और एक लड़के का रोरो कर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share