G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधकियापुर रेलवे क्रासिंग पार करते समय आज सुबह ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के गुदौंरा गांव निवासी स्व. जगतपाल सिंह का 45 वर्षीय पुत्र संगम सिंह आज सुबह किसी काम से शहर आ रहा था। बताते हैं कि जब वह चौधकियापुर रेलवे क्रासिंग पार कर रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही पोस्टमार्टम बहुत पहुंचे मृतक के भाई धर्मेंद्र सिंह ने बताया की भाई घर पर रह कर खेती किसानी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। वह घर से कही जा रहे थे तभी हादसे में उनकी मौत हो गई। हादशे की खबर सुनकर मृतक की पत्नी संगीता और एक लड़का व एक लड़की का रोरो कर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share