G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर में गंगा नदी में नहाते समय एक 70 वर्षीय बुजुर्ग मंदिर के पुजारी गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। गंगा नदी किनारे चप्पल और कपड़े मिलने पर बुजुर्ग के डूबने के सूचना पर पहुची पुलिस ने गोताखारों की मदद से नदी में तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। 6 घंटे बाद भी कोई सफलता नही मिली मौके पर परिजन भी पहुच गए है।

जिले के मलवां थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग राम कृष्ण त्रिपाठी सुबह 8 बजे गंगा नदी में नहाने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गंगा नदी पक्का घाट गए थे। गंगा नदी में नहाते समय राम कृष्ण त्रिपाठी गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। बुजुर्ग को डूबते हुए देखकर घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने चीख पुकार मचाया।जबतक कोई कुछ कर पाता बुजुर्ग पानी में डूब गए। सूचना पर पहुचे भिटौरा चौकी प्रभारी गोताखारों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है।

चौकी प्रभारी विंनोद कुमार ने बताया कि पक्का घाट स्थित मंदिर के पुजारी 70 वर्षीय राम कृष्ण त्रिपाठी सुबह कपड़े और चप्पल नदी किनारे मिलने पर नदी में डूबने की आशंका में गोताखारों के मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा। इस पक्का घाट पर नहाने के समय सतर्कता बरतने को कहा गया है क्योंकि यहां पर कुंडबयँ जाने से अक्सर हादसा हो जाता है। परिजनों को सूचना दिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share