G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थानां क्षेत्र के बक्सपुर गाँव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थानां क्षेत्र के मोहनपुर गाँव निवासी नरसिंह का 26 वर्षीय पुत्र अनिरुद्ध राधानगर थानां क्षेत्र के बक्सपुर गाँव के समीप रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट मैं आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

हादशे की सूचना पुलिस को हुई मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया मृतक निमंत्रण बाटने आया था तभी हादशे का शिकार हो गया जिससे उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share