G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थानां क्षेत्र के शादीपुर गाँव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर बृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के शादीपुर गाँव निवासी राम बिहारी की 65 वर्षीय पत्नी जय दुलारी की गाँव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के भतीजे गजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया चाची खेत जा रही थी। तभी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन आ गई और ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। हादशे के बाद से उनके दोनो लड़को और तीनो लड़कियों का रोरो कर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share