उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पालेटेक्नीक के समीप बाइक सवार पिकअप से टकरा करने के बाद डिवाइडर से टकरा गया। जिसमे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए घायल अवस्था मे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अयोध्या जनपद के खांडसा थाना क्षेत्र के खुतहा गाँव निवासी स्व. राम कुमार की 60 वर्षीय पत्नी राज रानी दामाद के भाई के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी।

तभी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पालेटेक्नीक के समीप बाइक पिकअप से टकरा कर डिवाइडर से टकराई गई जिसमे दोनो बाइक सवार घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने राज रानी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं पोस्टमार्टम बहुत पहुंची मृतक के पुत्र अवधेश कुमार ने बताया कि मेरी माँ अपने मायके आई थी। यही से वह बहनोई के भाई के साथ बहन की ससुराल जा रही थी। तभी बाइक को पिकप ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे इलाजनके लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने जाँच के उपरांत माँ को मृत घोषित कर दिया। जबकि बहनोई के भाई को भर्ती कर डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

