उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे में चलती बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चितिसापुर गांव निवासी मोहम्मद याकूब अपनी 40 वर्षीय पत्नी शहनाज को बाइक पर सवार कर किसी काम से थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा गया था। जब वह वहां से वापस अपने घर लौटने लगा तभी कस्बे के समीप चलती बाइक से शहनाज गिर कर घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share