उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दिहुली गांव निवासी रामदयाल पासवान की 40 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी अपने खेतो में गेहूं काट रही थी। तभी दोपहर चार बजे आकाशीय बिजली महिला के ऊपर गिर गई।

खेतो में मृतक के पति राम दयाल पासवान अपने जानवर चारा रहें थे। तभी वह यह देखा जोर-जोर आवाज में चिलाने लगे। तभी तेज आवाज में चिलाने की आवाज सुन कर आस पास के किसान इकठ्ठे हो गए। और महिला को इलाज के लिए सरकारी 108 एंबुलेंस को फोन कर बुला लिया। वही मौके पे पहुंची एंबुलेंस ने महिला को जिला अस्पताल ले गई। जहा डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share