उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के कस्बे में बाइक सवार की टक्कर से दूसरा बाइक सवार ब्लाक कोऑर्डिनेटर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कन्नौज जनपद के ठाठिया थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी बशीर अहमद का 36 वर्षीय पुत्र इशराइल फतेहपुर जनपद में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत है। और मौजूदा समय मे वह खखरेरू कस्बे में किराए के मकान में निवास कर रहा है। बीती शाम वह हेलमेट खरीद कर वापस अपने आवास पर जा रहा था। तभी कस्बे में ही दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे ब्लाक कोऑर्डिनेटर इशराइल रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में इलाज के लिए खखरेरू स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share