उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले में युवक अपने घर की छत से सीढ़ियो से उतर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ला के बॉम्बे लॉज के समीप निवासी जाहिद अली का 30 वर्षीय पुत्र एहसान अली आज सुबह अपने घर की छत से उतर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share